फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दौड़ लगा रहे दो युवकों को चाकू मारा

दौड़ लगा रहे दो युवकों को चाकू मारा

Wed, 15 May 2019 10:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
दौड़ लगा रहे दो युवकों को चाकू मारा
पिल्लूखेड़ा। गांव कालवा में मंगलवार देर शाम को गांव के सरकारी स्कूल में दौड़ लगा रहे दो युवकों का गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ी की दौड़ लगा रहे युवकों पर दोनों युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। एक युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस को घायल युवकों ने न तो बयान दर्ज करवाए हैं और न ही कोई शिकायत की है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कालवा निवासी 18 वर्षीय राकेश और 19 वर्षीय मोनू गांव के ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार शाम लगभग पांच बजे दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही दो अन्य युवकों की राकेश व मोनू के साथ रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने राकेश के पेट में चाकू घोंप दिया। जब मोनू राकेश को बचाने के लिए आया तो आरोपी ने मोनू की कलाई पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद आरोपी दोनों युवक मौके से फरार हो गए। अन्य युवकों ने दोनों घायलों को पिल्लूखेड़ा मंडी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से दोनों को जींद के नागरिक अस्पताल भेज दिया गया। यहां से चिकित्सकों ने राकेश की हालत गंभीर देख कर पीजीआई रोहतक भेज दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि इस मामले में अभी तक न तो उनके पास कोई शिकायत आई है और न ही घायल युवकों ने अपने ब्यान दर्ज करवाए हैं। पुलिस फिर भी अपनी तरफ से मामले की जांच कर रही है। यदि कोई शिकायत आई तो मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed