फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन बदलने पहुंचे एसडीओ के साथ लोगों ने की मारपीट

11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन बदलने पहुंचे एसडीओ के साथ लोगों ने की मारपीट

Thu, 14 Mar 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
11 हजार वोल्टेज की बिजली लाइन बदलने पहुंचे एसडीओ के साथ लोगों ने की मारपीट
बिजली की तार बदलने पहुंचे एसडीओ के साथ मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना के पुराना बस स्टेंड स्थित ट्रक यूनियन मार्केट के सामने से बिजली निगम के कर्मचारी 11 हजार वोल्टेज की तार बदलने को लेकर बिजली निगम और लोग आमने सामने हो गए और मौके पर मौजूद बिजली निगम के एसडीओ राजेश कुमार के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी बगैर बिजली तार बदले वापस लौट आए। जिसके बाद अब बिजली निगम अब सरकारी काम में बाधा और एसडीओ के साथ मारपीट करने के आरोप में लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगी।
गौरतलब है कि बुधवार शाम हुए इस विवाद के बाद निगम के कर्मचारी व दुकानदार आमने सामने हो गए। गुस्साए ट्रक यूनियन मार्केट के दुकानदारों व मिस्त्रियों ने बिजली निगम के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया। ट्रक यूनियन के पास स्थित श्मशान घाट से 11 हजार वोल्टेज की लाइन गुजर रही है। इसको बिजली निगम बदलकर ट्रक यूनियन मार्केट की दुकानों के आगे से गुजारना चाहता है, जबकि ट्रक यूनियन मार्केट के दुकानदार बिजली लाइन बदलने के खिलाफ हैं। बुधवार शाम बिजली निगम के ठेकेदार ने कार्य शुरू किया तो दुकानदारों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। यह सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने काम की गुजारिश की, लेकिन दुकानदारों ने मौके पर काम रुकवाकर निगम को चेतावनी दी कि किसी कीमत पर दुकानों के आगे से बिजली लाइन को गुजरने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार हो चुके हैं हादसे
ट्रक यूनियन मार्केट के दुकानदार बलराज शर्मा, दीपक कुमार, रमेश, रामस्वरूप, कल्याण सिंह, सुबे सिंह, राजू मिस्त्री, राजेश, गीता, मुकेश मिस्त्री, सोनू, भूपेंद्र, शमशेर, कुलदीप गोयत, ललित कुमार, नरेश, संदीप, शिव कुमार, काला, जितेंद्र, राजल, अनिल, श्रीराम, कृष्ण, पिंका, कृष्णदत्त ने कहा कि ट्रक यूनियन मार्केट में बिजली के कारण कई हादसे हो चुके है। इसके बावजूद बिजली विभाग पीछे से बिजली की तारों को ट्रक यूनियन मार्केट से गुजार रहा है। दुकानदारों ने बताया कि पिछले दिनों एक मिस्त्री भी बिजली के चपेट में आ गया था। जिसके कारण मिस्त्री का हाथ जल गया। दुकानदारों ने बताया कि ट्रक यूनियन मार्केट में पूरे दिन ट्रकों का आवागमन रहता है और इस दौरान 11 हजार वोल्टेज की तार मार्केट से गुजारना हादसों को न्योता देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार बदलने पहुंची टीम के साथ लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली और एसडीओ राजेश कुमार के साथ मारपीट की। एसडीओ राजेश कुमार ने फोन कर इस घटना की सूचना दी है। अब जिन लोगों ने सरकारी काम में बाधा डाली और एसडीओ के साथ मारपीट की है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई हैं।
भीम सैन, एक्सईन बिजली निगम नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed