फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सड़क दुर्घटना में पंजाब के युवक की मौत, अपनी चचेरी बहन का शुगन देने आ रहा था पिल्लूखेड़ा

सड़क दुर्घटना में पंजाब के युवक की मौत, अपनी चचेरी बहन का शुगन देने आ रहा था पिल्लूखेड़ा

Wed, 26 Dec 2018 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पंजाब के युवक की मौत, अपनी चचेरी बहन का शुगन देने आ रहा था पिल्लूखेड़ा
चचेरी बहन का शगुन देने आ रहे पंजाब के युवक की कार की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव झांझ कलां के पास स्थित शुगर मिल के सामने सड़क हादसे में पंजाब के गांव साधारणपुर निवासी 20 वर्षीय दीपू की मौत हो गई। वह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ चचेरी बहन को शगुन देने के लिए पिल्लूखेड़ा आ रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में दीपू के चाचा पंजाब के जिला पटियाला के गांव साधारणपुर निवासी कोका ने बताया वह अपने भतीजे दीपू के साथ कार में सवार होकर पिल्लूखेड़ा में बेटी का रिश्ता करने के बाद शगुन देने आ रहा था। मंगलवार सुबह 11 बजे जब वह शुगर मिल के पास पहुंचा तो लघुशंका करने के लिए उन्होंने गाड़ी रोक ली। दीपू सड़क पार करके जैसे ही लघुशंका के लिए जाने लगा तो पीछे से आ रही एक कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसे लेकर वह नागरिक अस्पताल पहुंचा, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। कोका की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed