फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो युवकों को किया गिरफ्तार

दो युवकों को किया गिरफ्तार

Sun, 22 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
दो युवकों को किया गिरफ्तार
हत्या की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव सिंधवीखेड़ा के रजवाहे के पुल से अपराध शाखा पुलिस ने हथियार के साथ दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से दो पिस्तौल व 15 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह गांव खरकरामजी विासी अजय उर्फ निलिमा की हत्या करने की योजना बना रहे थे। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपी इससे पहले भी अजय पर हमला कर चुके है, लेकिन उसमें अजय बच गया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव जुलानी निवासी विक्की, गांव खरकरामजी निवासी सुनील उर्फ सिंडा के रुप में हुई। सीआईए टीम इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की सिंधवीखेड़ा गांव के नजदीक रजवाहे पर दो युवक बैठे है और उनके पास असलाह व जिंदा कारतूस भी है व वह गांव खरकरामजी निवासी अजय उर्फ निलिमा की हत्या करने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हथियारों सहित हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि निलिमा पर पहले भी दो बार उसकी हत्या की नियत से उस पर गोलियां चलाई जा चुकी हैं। अब भी उसकी हत्या की योजना बनाई जा रही थी, लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस एक बड़ी हत्या की घटना होने से पहले ही रोक दी। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed