फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल
नरवाना। हिसार रोड पर टोल प्लाजा के पास बुधवार को देर रात में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सच्चाखेड़ा निवासी विजय व आनंद बुधवार देर रात मोटरसाइकिल पर सवार होकर नरवाना से अपने गांव सच्चाखेड़ा लौट रहे थे। जब विजय मोटरसाइकिल को हिसार हाईवे पर चढ़ाने लगा तो सामने से आ रहे सुदकैन कलां निवासी बिंद्र की मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने सच्चाखेड़ा निवासी 26 वर्षीय विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि आनंद व बिंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वीरवार सुबह पुलिस ने मृतक के भाई बीरभान के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक विजय के भाई बीरभान ने बताया कि उसका भाई विजय शहर में मजदूरी करता था। देर रात वह काम निपटाकर घर लौट रहा था। देर रात उन्हें हिसार रोड पर दुर्घटना की सूचना मिली तो वह नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां विजय मृत पड़ा था। बीरभान ने बताया कि विजय का एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने बताया कि विहान का जन्म 15 दिन पहले ही हुआ है। शहर थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed