फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चतुर्थ कर्मचारी ने बैंक में खाया जहर, गंभीर, पीजीआई रेफर

चतुर्थ कर्मचारी ने बैंक में खाया जहर, गंभीर, पीजीआई रेफर

Tue, 09 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
चतुर्थ कर्मचारी ने बैंक में खाया जहर, गंभीर, पीजीआई रेफर
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बैंक में निगला जहर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। पंजाब नेशनल बैंक गतौली में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 50 वर्षीय पूर्ण ने जहर निगल लिया। जहर के प्रभाव से कर्मचारी की हालत बिगड़ने लगी तो उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे डॉक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पूर्ण को जींद के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पूर्ण के परिजनों ने आरोप लगाया कि एक सप्ताह से बैंक मैनेजर व बीसी उसे तंग कर रहे थे। इनसे परेशान होकर पूर्ण ने जहर निगला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने पूर्ण को अनफिट घोषित कर दिया, इसलिए उसके बयान नहीं हो सके।
जानकारी के अनुसार गतौली गांव का 50 वर्षीय पूर्ण गांव में ही पंजाब नेशनल बैंक में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सोमवार को पूर्ण ने बैंक में जाकर जहर खा लिया। जहर के प्रभाव से पूर्ण की हालत बिगड़ने लगी। उसे उल्टियां एवं चक्कर आने लगे। पूर्ण को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने जींद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। पूर्ण के बेटे मनोज ने बताया कि एक सप्ताह से बैंक कर्मचारी पिता को परेशान कर रहे थे। पूर्ण की कुर्सी पर बुजुर्गों को पेंशन बांटने वाला बीसी बैठ जाता था। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी भी हुई थी। बैंक मैनेजर ने भी पूर्ण को डांट दिया। तभी से ही पूर्ण परेशान रहता था। इन्हीं से तंग आकर ही पूर्ण ने जहर निगला है। जब इस बारे में बैंक मैनेजर जोगेंद्र से फोन पर बात की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद जब बैंक कर्मचारी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने भी कुछ बताने से मना कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस ब्यान लेने के लिए अस्पताल में पहुंच गई थी। डाक्टरों ने पूर्ण को अनफिट घोषित कर दिया इसलिए उसके ब्यान नहीं हो सके। पूर्ण की पत्नी ने बताया है कि बीसी व पूर्ण में कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी कहासुनी के चलते बैंक मैनेजर ने पूर्ण को डांट दिया। एक सप्ताह से यह लोग उसे तंग कर रहे हैं। पुलिस की अभी तक लिखित में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलबीर, गतौली चौकी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed