{"_id":"5c9e645fbdec2213f754f50b","slug":"11553884255-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व षडयंत्र रचने का आरोपी एएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व षडयंत्र रचने का आरोपी एएसआई गिरफ्तार
विज्ञापन
मारपीट और षड्यंत्र रचने का आरोपी एएसआई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पौली गांव के सैकड़ों लोगों ने वीरवार को एसएसपी अश्विनी शैणवी से मिलकर हिसार जिले के नारनौंद थाना में तैनात तथा गांव पौली निवासी एएसआई रमेश कुमार समेत उसके परिवार के नौ लोगों पर अपहरण करने, मारपीट करने, परिवार को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचने तथा धमकी देकर प्लाट हड़पने के आरोप लगाए थे। जुलाना थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वीरवार की रात ही एएसआई रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस एएसआई से पूछताछ कर रही है।
गांव पौली निवासी हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि गांव पौली निवासी रमेश नारनौंद थाना में एएसआई के पद पर तैनात है। रमेश ने उसकी पत्नी व चाची पर हमला करवाया और दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद उसके बेटे नीतिश का रमेश तथा उसके बेटों ने अपहरण कर लिया तथा उसे जयभगवान के मकान में ले गए और रमेश व उसके परिवार के लोगों ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया। रमेश ने उसके बेटे पर पिस्तौल तानकर धमकी दी थी। पुलिस ने एएसआई रमेश, संजय, सुमित, मुकेश, लाली, निठा, बाला, रीतू व कौशल्या के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने वीरवार रात को आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।