{"_id":"5c75833cbdec22105574fb46","slug":"11551205180-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बाइक सवार ने डॉ. नीलम गुप्ता से छीना पर्स","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बाइक सवार ने डॉ. नीलम गुप्ता से छीना पर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात बाइक सवार ने डॉ. नीलम गुप्ता से छीना पर्स
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के प्रसिद्ध अल्ट्रासाउंड केंद्र की चिकित्सक डॉ. नीलम गुप्ता से रात को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। पर्स में एक मोबाइल फोन, चेक बुक व 15 हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने सूचना पाकर नाकाबंदी भी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में विवेकानंद नगर निवासी डॉ. नीलम गुप्ता ने कहा कि वह रात लगभग नौ बजे अपनी कॉलोनी में घूमने निकली थी। उसके हाथ में पर्स था। जब वह अपने मकान से कुछ ही दूरी पर आगे निकली तो पीछे से आ आए दो बाइक सवार युवकों ने झपटा मारकर उसका पर्स छीन लिया और फरार हो गए। डॉ. गुप्ता ने कहा कि उसके पर्स में एक मोबाइल फोन, चेक बुक व 15 हजार रुपये की नकदी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने विवेकानंद की चारों तरफ से नाकाबंदी भी की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।