फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लूटपाट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

लूटपाट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 09 Nov 2018 11:34 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
लूटपाट और डाका डालने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सीआईए स्टाफ नरवाना ने ट्रक, डंपर चोरी करने, लूटपाट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरोह के सदस्य हरियाणा, पंजाब से गाड़ियां चोरी करते थे और लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से इन वारदातों तथा गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ करेगी।
सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली कि जिले में वाहन चोरी, लूटपाट की वारदातों में शामिल गांव मंगलपुर निवासी दीपक उर्फ दीपड़ नरवाना में वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ नरवाना ने दीपक को दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दीपक ने गिरोह के बारे में बताते हुए अपने साथियों के नाम भी उजागर कर दिए। इसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव करौदा जिला संगरूर पंजाब निवासी महिपाल को खनौरी से तथा गांव फरैण निवासी गुरमीत उर्फ जस्सा को उचाना से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि तीनों वाहन चोरी, डकैती तथा लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। गांव करोंदा निवासी महिपाल खनौरी में कबाड़ी की दुकान चलाता है। चोरी किए गए वाहनों को महिपाल की दुकान में तोड़ा जाता था और स्पेयर पार्ट्स को अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया जाता था। पुलिस जांच के दौरान वाहन चोरी की वारदातों में गिरोह से जुड़े लगभग दस अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। गिरोह हरियाणा के अलावा पंजाब में सक्रिय रहा है। पुलिस ने तीनों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान पुलिस गिरोह में शामिल अन्य साथियों उनके ठिकानों तथा अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी कुलवंत बिश्नोई तथा सीआईए नरवाना प्रभारी सुरेंद्र बागड़ी ने बताया कि गिरोह हरियाणा तथा पंजाब में सक्रिय था। गिरोह में लगभग दस लोग शामिल हैं। इनकी पहचान कर ली गई है। पकड़े गए तीनों लोग अभी तक आधा दर्जन वारदातें सुलझी हैं। तीनों को पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिनसे अन्य वारदातों तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

किस पर हैं कितने मामले दर्ज, कौन शामिल
गांव करौदा जिला संगरूर पंजाब निवासी महिपाल के खिलाफ चोरी के खनौरी, मुनक पंजाब और गढ़ी थाना में चार व चोरी का सामान खरीदने के मामले दर्ज हैं। गांव मंगलपुर निवासी दीपक उर्फ दीपड़ के खिलाफ ट्रक, डंपर, गाड़ी छीनने, लूट, डकैती व अन्य धाराओं के तहत हरियाणा में 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फरैण निवासी गुरमीत उर्फ जस्सा के खिलाफ नरवाना, फतेहाबाद व रोहतक में विभिन्न धाराओं के तहत 11 मामले दर्ज हैं। तीनों के बीच गहरी दोस्ती है। आरोपी पंजाब तथा हरियाणा में कई स्थानों से ट्रक, डंपर, बाइक व अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में शामिल हैं। दीपक 2013 में हिसार से एक बाइक चोरी के मामले में पीओ बना हुआ है। दीपक ट्रक व डंपर चोरी करने के बाद गांव फरैण कलां निवासी कर्मबीर तथा गांव मंगलपुर निवासी जयभगवान, सुखा व अन्य के साथ मिलकर गांव करौदा निवासी कबाड़ी महिपाल को बेच देते थे। इस दौरान पार्थिक पंडित व मनोज की दुकान पर भी चोरी की गाड़ियों को बेचते थे। सभी आरोपियों ने गांव घिमाणा व कवारी जिला हिसार, जींद राजमहल के पास डंपर, भूना से एक रिट्ज गाड़ी, नरवाना से एक आईकॉन गाड़ी को छीना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed