फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   युवक को चाकू मारकर किया घायल ी

युवक को चाकू मारकर किया घायल ी

Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवक को चाकू मारकर किया घायल ी
युवक को चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला के पास एक युवक को अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

रेलवे रोड स्थित हकीकत नगर निवासी 22 वर्षीय युवक आशीष अपनी बाइक से सफीदों रोड पर जा रहा था। ब्राह्मण धर्मशाला के पास उसकी बाइक को रुकवाकर एक युवक ने उसके पेट में चाकू से वार कर दिया। इससे आशीष जख्मी होकर वहीं गिर गया। आरोपी युवक चाकू मारकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसको नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिविल लाइन थाना सूचना पाकर मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी वीरेंद्र खर्ब ने बताया कि पुलिस युवक के बयान दर्ज करने के लिए रोहतक पीजीआई गई हुई है। युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed