{"_id":"59399d454f1c1b1b478b45ad","slug":"111496948037-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेकेदार पर दागी गोली, जान बची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब ठेकेदार पर दागी गोली, जान बची
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
गांव जाजवान में शराब ठेकेदार पर गाड़ी सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, निशाना चूक गया जिससे शराब ठेकेदार की जान बच गई। बाद में गाड़ी सवार बदमाश ठेके के अंदर से नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर दो-तीन अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, नकदी छीनने, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
गांव बरसोला निवासी बिजेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव जाजवान का शराब ठेका लिया हुआ है। रात को वह अपने साथी सुरेंद्र फौजी, समुंद्र के साथ दरियावाला की तरफ निकले थे। जब वह थोड़ी ही दूरी पर चले तो इसी दौरान गाड़ी सवार दरियावाला निवासी रामबिलास, शीलू, मेहरसिंह, नीतिश व दो-तीन अन्य के साथ आया और उनकी गाड़ी के आगे खड़े हो गए। इस दौरान आरोपियों ने उसको गोली दाग दी। गोली चलाते देख उसके साथियों ने उनको धक्का देकर उसे बचा लिया। वे भागकर शराब ठेके पर पहुंच गए। आरोपी वहां पर भी पहुंच गए और उनकी पिटाई की। आरोपियों ने शराब ठेके के सेल्समैन से नकदी और मोबाइल को छीन लिया। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर गांव दरियावाला निवासी दरियावाला निवासी रामबिलास, शीलू, मेहरसिंह, नीतिश व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शराब ठेकेदार पर दागी गोली, जान बची
गाड़ी सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
चार लोगों को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज