{"_id":"5c003ab9bdec2241946b416d","slug":"101543518905-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सवार महिला ने निगला जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में सवार महिला ने निगला जहर
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे के साथ ट्रेन में जा रही महिला ने निगला जहर, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। टोहाना से जींद जाने के लिए ट्रेन में चढ़ी एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी इलाज के दौरान नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मरने वाली महिला के बेटे प्रमोद ने बताया कि वह जींद के गंगोली गांव का रहने वाला है। रतिया में मजदूरी करता है। वह अपनी मां के साथ वीरवार सुबह रतिया से टोहाना आया था। टोहाना से जींद जाने के लिए उन्होंने छिंदवाड़ा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ी थी। ट्रेन में सवार होने के बाद उसकी 45 वर्षीय मां सरोज ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसकी थोड़ी देर में तबीयत खराब हो गई। उसने अपनी मां को नरवाना के रेलवे स्टेशन पर उतार कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान मां की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और सरोज पत्नी गोवर्धन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। रेलवे चौकी इंचार्ज चरण सिंह चोपड़ा ने बताया कि गांगोली निवासी सरोज व उसका पुत्र टोहाना से जींद के लिए निकले थे। सरोज ने बीच रास्ते में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने प्रमोद के ब्यान पर कागजी कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।