{"_id":"5bae773f867a557f6c0693a8","slug":"101538160447-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर शव को डाला सड़क किनारे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर शव को डाला सड़क किनारे
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सिंघाना गांव के पास सड़क किनारे महिला की हत्या कर शव फेंकने का मामला सामने आया है। मरने वाली महिला की उम्र 35 वर्ष के करीब है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। महिला के शरीर पर मिले चोट के निशानों से साफ है कि महिला की हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंका गया है। महिला की पहचान पिंकी पत्नी महीपाल निवासी गांव बहादुरगढ़, सफीदों के रूप में हुई है। पानीपत के जोशी नगर की रहने वाली महिला की 12 साल पहले शादी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों ने जब महिला का शव सड़क पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी समरजीत का कहना है कि बाद में महिला की पहचान हुई। उन्होंने कहा कि महिला का गला घोंटकर हत्या की गई है। सीन ऑफ क्राइम व एसएफएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल पर पहुंचकर डीएसपी पुष्पा खत्री ने महिला के बारे में जानकारी ली।
जांच जारी है, जल्द करेंगे खुलासा
सिंघाना गांव के पास सड़क किनारे मिले महिला के शव पर चोट के काफी निशान हैं। इससे पहली नजर में मर्डर का मामला लग रहा है, फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है, फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, मामले की जांच जारी है, शव को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है।