{"_id":"5b771b1242c792464109c9e0","slug":"101534532370-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या का मामला
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी ने पकड़े हाथ, प्रेमी ने चाकू से वार कर ली थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सोमनाथ मंदिर के पास हनुमान कॉलोनी में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि जोगेंद्र की हत्या में उसकी पत्नी पिंकी, पिंकी का प्रेमी बैयापुर गांव निवासी रवि के अलावा दो और नाबालिग शामिल थे। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। जिस समय जोगेंद्र की हत्या की गई उस समय रवि का एक साथी दरवाजे के बाहर खड़ा रहा और जोगेंद्र की पत्नी ने पति के हाथ पकड़े। इसके बाद रवि ने चाकू से वार कर जोगेंद्र को मौत के घाट उतार दिया हत्या कर रवि अपने साथियों के साथ अपने गांव बैयापुर लौट गया था।
जानकारी के लिए जोगेंद्र के पिता मंगल सिंह ने हत्या के पीछे बहू और उसके प्रेमी रवि का हाथ होना बताया था। रवि को पुलिस ने उसके गांव बैयापुर से काबू कर लिया था। इस पर पूछताछ में दो नाबालिग किशोरों का हाथ होने की भी पुष्टि हुई है। हत्यारोपी रवि मृतक जोगेंद्र की मौसी का बेटा है। जोगेंद्र के पिता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि जोगेंद्र व उसकी पत्नी रवि का मकान बनवाने के लिए गए थे। वहीं दोनों के बीच संबंध हो गए। बुधवार को जोगेंद्र के छोटे बेटे के जन्मदिन पर रवि भी आ गया। रवि व जोगेंद्र चौबारे में शराब पीते रहे। जब जोगेंद्र शराब के नशे में चूर हो गया, तभी पिंकी व रवि ने योजना के तहत उसकी हत्या कर दी।
मामले की जांच में दो और लोगों का नाम सामने आया है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं। उनको बोर्स्टल जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिनेश कुमार, शहर थाना प्रभारी।