फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   फरार हुए सफारी गाड़ी सवार युवक

फरार हुए सफारी गाड़ी सवार युवक

Sat, 04 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
फरार हुए सफारी गाड़ी सवार युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर के सफीदों रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप से वीरवार शाम सफारी गाड़ी सवार युवक डीजल भरवाकर फरार बिना रुपये दिए फरार हो गए। सफारी गाड़ी सवार युवकों का पीछा भी किया गया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। घटना की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार सफीदों रोड पर इंजीनियरिंग कालेज के पास स्थित पेट्रोल पंप पर वीरवार रात को सफारी गाड़ी सवार युवक पहुंचे। जहां पर आते ही युवकों ने गाड़ी की टंकी फुल करने के लिए। वहां पर तैनात सेल्समैन ने गाड़ी की टंकी को भर दिया। इस दौरान गाड़ी में 3350 रुपये का डीजल आया। जैसे ही सेल्समैन ने डीजल भरकर गाड़ी को ढक्कन लगाया और पैसे लेने के लिए चालक की तरफ चला तो इसी दौरान गाड़ी को स्टार्ट करके फरार हो गए। सेल्समैन ने तुरंत ही इसकी सूचना डीजल पंप मालिक चांदराम व पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और डीजल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक चांदराम की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed