फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   खेत में शराब रखने से मना करने पर किया हमला

खेत में शराब रखने से मना करने पर किया हमला

Sat, 28 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खेत में शराब रखने से मना करने पर किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। गांव मंगलपुर में अपने खेतों से शराब रखने से मना करने पर गाड़ी सवार युवकों ने हमला कर दिया। हमले में किसान को गंभीर चोट आई और उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह लोगों को नामजद करके 15-20 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव मंगलपुर निवासी संदीप ने सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्तूबर को वह अपने खेतों में था। इसी दौरान उसके गांव का ही रमेश उर्फ मकडू उसके पास आया और कहने लगा वह उसके खेतों में शराब रख रहा है, लेकिन उसने खेतों में शराब रखने से मना कर दिया। उस दौरान वह वहां से चला गया। जब वह वापस गांव से ट्रैक्टर लेकर खेतों में जा रहा था तो इसी दौरान गाड़ी व बाइक पर सवार होकर आए और उसे ट्रैक्टर से नीचे उतरा लिया। जहां पर आरोपियों ने उसकी डंडों से पिटाई की। उसने आरोप लगाया कि पिटाई करने वालों में गांव मंगलपुर निवासी रमेश उर्फ मगडू, गांव बडनपुर निवासी सोनू, गांव डोहानाखेड़ा निवासी जीता, गांव बडनपुर निवासी मोनू, सतीश व 15-20 लोग मौजूद थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed