फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CPI(M)'s demonstration outside the mini secretariat

जींद: माकपा का लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन

Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
CPI(M)'s demonstration outside the mini secretariat
जींद। त्रिपुरा में स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव कराने की मांग को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम तहसीलदार अजय सैनी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

जिला सचिव का. रमेश चंद्र ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जहां पर भाजपा सरकार द्वारा आतंक का माहौल बनाया गया है। विपक्षी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी पार्टी का एक केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त को मिला था, जिसमें सकारात्मक आश्वासन मिला था। उसके बावजूद भी घटनाक्रम में कोई बदलाव नहीं आया और विपक्षी पार्टी के नेताओं पर हमले लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि सत्ता के दम पर माकपा के कई कार्यालयों पर अपना कब्जा कर लिया गया है। त्रिपुरा एक छोटा राज्य है, जहां दूसरे राज्यों की पुलिस की तैनाती असामान्य लगती है। असम के मुख्यमंत्री त्रिपुरा में डेरा डाले हुए हैं। इसलिए असम पुलिस की उपस्थिति चिंता का विषय है। असम और गुजरात पुलिस की तैनाती चुनाव परिणामों को प्रभावित करने में एक बाहरी कारक के रूप में माना जाना तय है। इन बातों को लेकर माकपा जिला सचिव ने आग्रह किया है कि त्रिपुरा में केवल केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात किया जाए। चुनाव में तैनात सभी कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी करने में हो रही अराजक स्थिति को दूर किया जाए। इस अवसर पर कपूर सिंह, रणधीर सिंह, सोहनदास, महाबीर, पवन, संदीप, कृष्ण, सुनील, राजपाल, सुभाष तिवारी, वेदप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed