{"_id":"65a396d8dfa1cb669c02e957","slug":"cow-seva-commission-chairman-distributed-checks-worth-rs-54-lakh-to-cow-shelters-jind-news-c-199-1-jnd1001-11648-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गोसेवा आयोग चेयरमैन ने गोशालाओं को बांटे 54 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गोसेवा आयोग चेयरमैन ने गोशालाओं को बांटे 54 लाख के चेक
विज्ञापन
सफीदों। गोसेवा आयोग हरियाणा द्वारा जींद रोड स्थित श्री गऊशाला एसोसिएशन प्रांगण में शनिवार को अनुदान राशि चेक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि गोसेवा आयोग हरियाणा के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने शिरकत की। वहीं विशिष्टातिथि के रूप में सांसद रमेश कौशिक के भाई राजेंद्र कौशिक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष राजू मोर मौजूद रहे।
गोशाला कमेटी के अध्यक्ष शिवचरण कंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अतिथियों ने सफीदों विधानसभा के अंतर्गत आने वाली 12 गोशालाओं को प्रदेश सरकार व गोसेवा आयोग की ओर से करीब 54 लाख रुपये की अनुदान राशि के चेक वितरित किए। गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा के गोभक्त मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में गोकल्याण, गोसंवर्धन, गाय माता की रक्षा के लिए बजट में भारी बढ़ोतरी की गई थी। हरियाणा राज्य की गोशालाओं का बजट 30 करोड़ से बढ़ाकर 456 करोड़ किया गया है।
सरकार व आयोग बेसहारा गोवंश के लिए बेहतरीन योजना बना रहीं है। जिसके लागू होने से सड़कों पर कोई भी बेसहारा गोवंश नहीं दिखेगा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट विजयपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार व हरियाणा गोसेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग गो संरक्षण व संवर्धन के प्रति कृत संकल्पित हैं। गोमाता की सेवा करना पुण्य का कार्य है।
विज्ञापन
बाक्स
इन गोशालाओं को वितरित किए गए चेक
गोसेवा आयोग की ओर से सफीदों विधानसभा की 12 गोशालाओं को लगभग 54 लाख रुपये की राशि दी गई। जिसमें श्री गोशाला एसोसिएशन सफीदों को 786000 रुपये, श्री स्वामी गोरक्षानंद गौशाला सफीदों शहर को 796500 रुपये, शहरी ग्रामीण नंदी सेवा समिति सफीदों शहर को करीब 4050000 रुपये, श्री गणेश घायल एवं विकलांग केंद्र सफीदों को 168000 रुपये, राष्ट्रीय गोशाला धडौली को करीब 2192250 रुपये, मदन मोहन तीर्थ गोशाला मुआना को 545250 रुपये, गुरुदयाल गोशाला ढाठरथ को 105750 रुपये, श्रीकृष्ण गोशाला भिड़ताना को 156750 रुपये, श्री हटकेश्वर गोशाला धाम हाट को 37500 रुपये, श्री राधेकृष्ण गोशाला पाजू कलां को 156000 रुपये व नौगजा पीर गोशाला धाम बिटानी को 63750 रुपये की ग्रांट प्रदान की गई।