{"_id":"665e209ac8b5387b9b0b0947","slug":"couple-and-three-named-for-attack-with-sharp-weapon-jind-news-c-199-1-sroh1006-117970-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: तेजधार हथियार से हमला करने पर दंपती समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: तेजधार हथियार से हमला करने पर दंपती समेत तीन नामजद
Tue, 04 Jun 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। प्लाट में सफाई कर रहे तीन लोगों पर तेजधार हथियार और डंडे से हमला कर दिया। गढ़ी थाना पुलिस ने दंपती और उसके बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
खरल गांव निवासी महिला सुनीता ने गढ़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आंगनबाड़ी में हेल्पर का कार्य करती है। उसके पति की 13 साल पहले मौत हो चुकी है। एक जून सुबह उसके प्लाट में उसका जेठ रामफल और कृष्ण सफाई का कार्य कर रहे थे। इस दौरान वह उनको पीने का पानी देने गई थी। तभी उसका जेठ सुभाष, उसकी पत्नी संतोष और लड़का अनिल तेजधार हथियार तथा डंडे लेकर पहुंचे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया। उनके द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में सुभाष, संतोष और अनिल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद