फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   councilors and people protest against the functioning of public health department

जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में पार्षद और लोगों ने दिया धरना

Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
councilors and people protest against the functioning of public health department
एसक्सईएन कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते पार्षद व अन्य लोग। - फोटो : Jind
जन स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में तीन नगर पार्षद दो पार्षद प्रतिनिधियों के साथ लोगों ने एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना देकर रोष जताया। करीब दो घंटे बाद तहसीलदार मनोज कुमार व जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतीश नैन ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। एसडीओ सतीश नैन लोगों को दस दिन में सीवरेज समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

धरने पर बैठे वार्ड नंबर तीन के पार्षद रणधीर राणा, वार्ड नंबर 23 के पार्षद संदीप कटवाल और प्रवीण बैनीवाल के अलावा पार्षद मीनू धीमान और राजवंती मेहरा के प्रतिनिधि ने बताया कि शहर में सीवरेज व्यवस्था की स्थिति बदतर है। पार्षदों ने कहा कि जगह-जगह सीवरेज लाइन लीक है और सीवर में गाद भरी पड़ी है। इसके चलते गंदा पानी गलियों में बह रहा है। बार-बार अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकार द्वारा दी गई मुफ्त पानी की टंकी व कनेक्शन का बिल दिए जाने पर लोगों में काफी गुस्सा दिखा। पार्षद रणधीर राणा ने कहा कि खुद उनके घर के दो-दो कनेक्शन दिखा कर दोगुना बिल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय के कर्मचारियों से हुई कहासुनी
दरअसल सुबह ही पार्षदों व अन्य लोगों कार्यालय के ठीक बाहर धरना शुरू कर दिया। इस पर कार्यालय की एक महिला कर्मचारी बाहर आई और धरना थोड़ा दूर करने की बात कही। महिला कर्मचारी ने कहा कि यह नियम के खिलाफ है। इस पर धरना दे रहे लोगों ने कहा कि सीवरेज की सफाई नहीं होना भी नियम के खिलाफ है। इस पर यह कर्मचारी अपना सा मुंह लेकर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से दे रहा हूं शिकायत
धरना दे रहे वार्ड नंबर तीन के पार्षद रणधीर राणा ने कहा कि वे पिछले तीन साल से लगातार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को शिकायत दे रहे हैं। इस मामले में सीएम विंडो भी लगाई लेकिन उसे भी अपने स्तर पर ही निपटाने का स्टेटस बना दिया।

वार्ड 29 की समस्याओं का भी दिया ज्ञापन
इस दौरान वार्ड 29 की समस्याओं का ज्ञापन भी अधिकारियों को दिया गया। इसमें कहा गया कि वार्ड की कई कॉलोनियों में सीवर की सफाई नहीं हुई है। इससे गंदा पानी बाहर बह रहा है। वार्ड में कई जगह सीवरेज के ढक्कन और फ्रेम टूटे हुए हैं। इनसे हादसा होने की आशंका है। विकास नगर में लगाया गया पानी सप्लाई का ट्यूबवेल बंद पड़ा है। इसे चालू करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed