फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cotton crop spoiled due to rain water filling in the field, farmers asked for compensation

बारिश का पानी खेत में भरने से कपास की फसल खराब, किसानों ने मांगा मुआवजा

Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cotton crop spoiled due to rain water filling in the field, farmers asked for compensation
गुरुकुल खेड़ा से छात्तर रोड पर खेत में बारिश का पानी भरने से खराब हुई कपास की फसल। संवाद - फोटो : Jind
एक सप्ताह पहले हुई बारिश कपास की फसल के लिए अभिशाप बन गई है। खेतों में पानी भरने से कपास की फसल खराब होने लगी है। कई जगह तो फसल पानी भरने की वजह से खराब भी हो चुकी है।
विज्ञापन

गुरुकुल खेड़ा से छात्तर वाले रोड पर, कुचराना कलां व कुचराना खुर्द के अलाव कई गांवों में खेतों में पानी भरने से कपास को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब भी खेतों में पानी भरा हुआ है। किसानों ने बारिश से हुुए कपास की फसल के नुकसान पर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

सितेंद्र, जगबीर, रामकुमार व बलजोर ने कहा कि बीते सप्ताह हुई बारिश कपास की फसल के लिए अभिशाप साबित हुई है। खेतों में जहां पानी भर गया है वहीं कपास की फसल खराब हो गई। किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। लेकिन बारिश ज्यादा होने से खेतों से पानी की निकासी नहीं होने पर कपास की फसल खराब हो गई। इससे उनका आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि सर्वे करवाकर उनको मुआवजा दे। एसडीएम डॉ. राजेश खोथ ने कहा कि किसानों की इस मांग को सरकार तक पहुंचाएंगे। कुछ गांव में बारिश से कपास की फसल खराब होने की जानकारी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed