फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cotton and 1509 paddy prices bring relief to farmers.

Jind News: कपास-धान 1509 के भाव ने किसानों को दी राहत

Sun, 27 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Cotton and 1509 paddy prices bring relief to farmers.
फोटो 26जेएनडी18-मंडी में आई कपास की फसल। किसान - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। इन दिनों मंडी में कपास और धान 1509 की आवक शुरू हो गई है। दोनों फसलों के भाव पिछले साल की तुलना में बेहतर मिल रहे हैं। प्राइवेट बोली में अच्छे दाम मिलने से किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
मंडी में 23 सितंबर को कपास का अधिकतम भाव 8,860 रुपये प्रति क्विंटल रहा। 24 सितंबर को यह 8,650 और 25 सितंबर को 8,560 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। पिछले साल इसी अवधि में कपास का अधिकतम भाव करीब 6,200 रुपये प्रति क्विंटल था। इस लिहाज से इस बार किसानों को कपास के काफी बेहतर दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इसी तरह धान 1509 के भाव भी पिछले साल से ऊपर चल रहे हैं। 23 सितंबर को इसका अधिकतम भाव 4,240 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जबकि 24 सितंबर को 4,200 और 25 सितंबर को 4,115 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिला। पिछले साल इसी समय धान 1509 का अधिकतम भाव करीब 3,200 रुपये प्रति क्विंटल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कम बारिश से धान का उत्पादन प्रभावित
किसान जगता, पवन, राजबीर और सुभाष ने बताया कि इस बार समय पर बारिश नहीं होने के कारण धान 1509 का उत्पादन प्रभावित हुआ है। ऐसे में भाव में बढ़ोतरी से उत्पादन कम होने से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई की उम्मीद है। इस बार बारिश कम होने के कारण धान 1509 की फसल का उत्पादन प्रभावित हुआ है। मौसम की शुरुआत में ही बीते साल की तुलना में बेहतर भाव मिल रहे हैं। किसानों को उम्मीद है कि जिस तरह भाव बढ़ रहे हैं, उससे उत्पादन कम होने के कारण हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सकेगी। कपास की फसल में पिछले कई वर्षों से बीमारी आने के कारण इस बार किसानों ने कपास की बिजाई भी कम की है। वहीं, कपास के भाव बीते साल की तुलना में अधिक मिल रहे हैं।


खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं
मार्केट कमेटी सचिव योगेश ने बताया कि मंडी में बीते साल की तुलना में कपास और धान 1509 के अधिक भाव किसानों को मिल रहे हैं। मंडी में दोनों फसलों की खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed