फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Corona vaccine will be installed at 10 places today leaving Jind Civil Hospital

जींद नागरिक अस्पताल छोड़कर आज 10 जगह लगेगी कोरोना वैक्सीन

Sat, 31 Jul 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine will be installed at 10 places today leaving Jind Civil Hospital
गोपाल स्कूल में लगे शिविर में वैक्सीन लगवाते विद्यार्थी। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जिले में शनिवार को 2054 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 1090 को दूसरी डोज लगाई गई। अब तक जिले में 290830 लोगों को पहली तथा 63071 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। रविवार को नागरिक अस्पताल जींद में वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नवनीत सिंह ने बताया कि शनिवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज तथा एक ही फ्रंट लाइन वर्कर ने दूसरी डोज लगवाई। 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 1543 लोगों ने पहली तथा 390 ने दूसरी डोज लगवाई। 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के 357 लोगों ने पहली तथा 339 ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 154 लोगों ने पहली तथा 359 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिले में शनिवार को 2054 लोगों ने पहली तथा 1090 लोगों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जिले में अब तक 290830 को पहली तथा 63071 लोगों को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

आज 34 काउंटरों पर लगाई जाएगी कोविशील्ड वैक्सीन
रविवार को जिले में 10 स्थानों पर 34 काउंटर बनाकर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। सभी स्थानों पर केवल कोविशील्ड की पहली तथा दूसरी डोज लगाई जाएगी। इनमें अमरगढ़, सीएचसी अलेवा, नगूरां, नागरिक अस्पताल नरवाना, नागरिक अस्पताल सफीदों, पीएचसी दरियावाला, पीएचसी निडाना, हाट, पीएचसी शामलो कलां, पीएचसी मुआना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपाल स्कूल में लगा टीकाकरण शिविर, 370 ने लगवाई वैक्सीन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गोपाल प्रभात शाखा ने शनिवार को गोपाल स्कूल में कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया, जिसमें 370 लोगों ने टीका लगवाया। शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मधु धीमान ने किया। उन्होेंने स्वयं वैक्सीन लगवाकर लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर तिलकराज, वीरभान, गुलशन ग्रोवर,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed