{"_id":"5ec80cdf8ebc3e90233f1250","slug":"corona-three-corona-positive-cases-found-health-area-seal-jind-jind-news-rtk556139022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित मृतक का बेटा-बेटी और पड़ोसी महिला मिले कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई रोहतक भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित मृतक का बेटा-बेटी और पड़ोसी महिला मिले कोरोना पॉजिटिव, पीजीआई रोहतक भेजा
विज्ञापन
गांव ढाकल की एक गली को बंद करके पहरा देते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Jind
जींद। जिले में पिछले तीन दिन से एक-एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चौथे दिन एक साथ तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तीनों पेगां गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव मृतक के संपर्क में आए थे। इनमें मृतक का बेटा, बेटी और एक अन्य पड़ोस की महिला शामिल हैं। तीनों को पीजीआई रोहतक स्थित कोविड अस्पताल में भेजा गया है। जिले में इसके साथ ही अब संक्रमितों की संख्या 26 पहुंच गई है। इनमें से 18 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। फिलहाल जिले में सात लोग संक्रमण झेल रहे हैं।
मुंबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत 55 वर्षीय पेगां निवासी एक व्यक्ति की 20 मई रात को हिसार के अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। हालांकि व्यक्ति कैंसर से पीड़ित था लेकिन उसमें कोरोना की पुष्टि भी हुई थी। 20 मई को ही स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के 18 वर्षीय बेटे, 25 वर्षीय बेटी और एक 45 वर्षीय पड़ोस की महिला के सैंपल लिए थे। शुक्रवार दोपहर बाद आई रिपोर्ट में तीनों पॉजिटिव पाए गए।
मुंबई से एंबुलेंस में साथ आई थी बेटी और पड़ोसी महिला
पेगां निवासी जिस व्यक्ति की मौत हो चुकी है, उसकी तबीयत खराब होने पर उसे 13 मई को एंबुलेंस से मुंबई से जींद लाया गया था। एंबुलेंस में उसकी 25 वर्षीय बेटी व 45 वर्षीय एक महिला भी साथ आई थी। इसके बाद यह लोग मृतक की ससुराल गांव ढाकल में चले गए थे। यहीं पर मृतक का बेटा व पत्नी उससे मिले थे। 14 मई को संक्रमित व्यक्ति को हिसार के जिंदल अस्पताल में ले दाखिल करवाया गया, जहां पर उसका सैंपल लिया गया। 19 मई को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उसे मेडिकल कॉलेज अग्रोहा भेजा गया। अग्रोहा में उसकी 20 मई रात को मौत हो गई। 21 मई को व्यक्ति का पेगां गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के पास रिपोर्ट आई। इसमें मृतका का बेटा, बेटी तथा उसके साथ मुंबई से आई महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संक्रमण की पुष्टि होने के बाद नरवाना पुलिस गांव ढाकल पहुंची तथा यहां से पांच लोगों को सैंपल के लिए लेकर आई। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग व पुलिस इन पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वर्जन
कोरोना संक्रमित गांव पेगां के जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसकी बेटी, बेटा व एक अन्य महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को कोविड अस्पताल रोहतक भेज दिया गया है। इन लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है। गांव ढाकल तथा पेगां में स्वास्थ्य की दृष्टि से सतर्कता को और बढ़ा दिया गया है।
- डॉ. जयभगवान जाटान, सिविल सर्जन, जींद।
----------------------------------
शुक्रवार को जिले में 179 लोगों के लिए सैंपल, 377 लोगों की मिली रिपोर्ट
जींद। जिले में शुक्रवार को 179 लोगों के कोरोना को लेकर सैंपल लिए गए। इसके अलावा 377 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव जबकि 374 की रिपोर्ट निगेटिव मिली। अब तक जिले में 5127 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से 18 लोग ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं जबकि सात लोग कोविड अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने बताया कि शुक्रवार को जींद में 84, उचाना में 14, नरवाना में 36, जुलाना में 14 तथा सफीदों में 31 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन सभी को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। डॉ. जाटान ने कहा कि जैजैवंती निवासी एक व्यक्ति दिल्ली के कोविड अस्पताल में उपचाराधीन है। एक गांगोली निवासी महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर जबकि चार लोग कोविड अस्पताल रोहतक में उपचाराधीन हैं। जिले में अब तक 18 लोग कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। फिलहाल जिले का एक भी ऐसा कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं है, जिसमें कोरोना के लक्षण हों। उम्मीद है कि जल्द ही यह लोग भी स्वस्थ होकर घर लौट आएंगे।