फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   corona, six positive cases found, one death, health, jind

जिले में छह कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
corona, six positive cases found, one death, health, jind
लोगों के घर जाकर स्वास्थ्य की जानकारी लेते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Jind
जींद। जिले में शनिवार देर शाम को कोरोना पॉजिटिव एक 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा छह पहुंच गया है। वहीं रविवार को छह नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 398 पहुंच गई है। छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 330 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस समय जिले में 62 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

गांव लिजवाना खुर्द निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति को पिछले 10-12 साल से हृदय रोग था। उसका चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज भी हुआ। उसे चिकित्सकों ने एक स्टंट भी लगाया हुआ था। छह अगस्त को यह बुजुर्ग चंडीगढ़ पीजीआई से ठीक होकर घर भी आ गया था। इसके बाद इसे सांस लेने में परेशानी हुई तथा साथ ही खांसी भी हो गई। इस बुजुर्ग को नौ अगस्त को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उसका कोरोना सैंपल लिया गया तो दस अगस्त को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। इसके बाद इसे रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया। शनिवार को इस बुजुर्ग की मौत हो गई। व्यक्ति को हृदय रोग के अलावा शुगर की भी बीमारी हो गई थी। रोहतक पीजीआई में ही इसका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले पांच कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो चुकी है। कोविड केयर सेंटर जुलाना की इंचार्ज डॉ. रेणुका मलिक ने कहा कि लिजवाना खुर्द निवासी 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत रोहतक पीजीआई में हुई है। यह व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव था।
विज्ञापन

वहीं जिले कालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक 35 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर की रिपोर्ट भी रविवार को पॉजिटिव आई है। यह युवक मूल रूप से हाडवा गांव का रहने वाला है। इसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। वहीं लुदाना गांव निवासी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस महिला की उम्र 52 वर्ष है। इस महिला को बुखार तथा खांसी की दिक्कत थी, जिस कारण इसका कोरोना टेस्ट करवाया गया। रविवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं कालवा गांव निवासी एक 72 वर्षीय महिला को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस महिला को भी बुखार तथा खांसी की दिक्कत थी। दो दिन पहले महिला का कोरोना सैंपल लिया गया था। रविवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा भुरायण निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस व्यक्ति को बुखार की शिकायत होने पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। शहर के भिवानी रोड स्थित विकास नगर निवासी एक 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यह युवक सोलर सिस्टम का काम करता है। 10 अगस्त को यह पंचकूला गया था। पंचकूला में इसके भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। युवक अपने भाई को लेने गया था। स्वास्थ्य विभाग को भी अभी पता चला कि इस युवक का भाई भी पॉजिटिव है। इसके बाद का रविवार को दोबारा सैंपल लिया गया है। वहीं अर्बन इस्टेट निवासी एक मर्चेंट नेवी के 30 वर्षीय जवान की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसे अपनी ड्यूटी पर जाना था। इसलिए उसने जाने से पहले अपना कोरोना टेस्ट करवाना अनिवार्य था। शनिवार को इस युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक ने रोहतक पीजीआई में अपना सैंपल करवाया था। इसे घर पर क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed