{"_id":"60b27c7b8ebc3ed709512b8e","slug":"corona-active-case-in-jind-jind-news-rtk6106388138","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले 50 से कम आए, ठीक हुए 160 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 दिन बाद कोरोना संक्रमण के मामले 50 से कम आए, ठीक हुए 160 लोग
विज्ञापन
जींद। कोरोना संक्रमण के मामले में 54 दिन बाद राहत भरी खबर मिली है। वहीं मौत के मामलों में भी 41 दिन बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को जिले में 44 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है व एएसआई समेत तीन लोगों की मौत हुई है। इस प्रकार के आंकड़े अप्रैल महीने की शुरुआत में आए थे। इसके बाद लगातार संक्रमण व मौत के आंकड़े बढ़े थे। 42 दिन बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब एक्टिव केसों की संख्या 741 रह गई है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि शनिवार को श्याम नगर निवासी 56 वर्षीय महिला, जुलाना निवासी 94 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं नरवाना शहर थाना में तैनात एएसआई गुरमेल सिंह की कोरोना संक्रमण के बाद मौत हो गई। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को 866 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट मिली। इनमें से 44 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो महीने बाद संक्रमण की दर पांच प्रतिशत रही। यह औसतन दर से भी दो तीन प्रतिशत कम है। स्वास्थ्य विभाग व लोगों के लिए यह बड़ी राहत की बात है। जिले में अब तक 20675 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 19451 लोग ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी का प्रतिशत भी दो महीने बाद 94 प्रतिशत पहुंचा है। जिले में अब तक 483 लोगों की मौत हो चुकी हैं। इस समय जिले में एक्टिव केस 741 रह गए हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने 968 लोगों के सैंपल लिए। स्वास्थ्य विभाग अब तक 247992 लोगों के सैंपल ले चुका है। जिले के विभिन्न अस्पतालों में फिलहाल 122 लोग दाखिल हैं। नागरिक अस्पताल में भी इस समय 60 मरीज दाखिल रह गए हैं। यहां पर 60 बेड खाली हो चुके हैं।
अपने अधिकारी की मौत पर भावुक हुए एसएसपी
नरवाना शहर थाना में तैनात एएसआई 57 वर्षीय गुरमेल सिंह की मौत पर एसएसपी वसीम अकरम भावुक हो गए। एसएसपी ने कहा कि गुरमेल सिंह एक होनहार तथा निष्ठावान अधिकारी थे। 1985 में वह पुलिस में भर्ती हुए थे। मूल रूप से कैथल जिले के गांव कोटडा निवासी गुरमेल सिंह चार मई को पॉजिटिव हुए थे। इसके बाद उनका लगातार ऑक्सीजन लेवल कम होता गया। शनिवार को उनकी मौत हो गई। वसीम अकरम ने कहा कि जब वह नरवाना में एएसपी के रूप में तैनात थे, उस समय गुरमेल सिंह के साथ उन्होंने कई मामलों में काम किया था। जो भी कार्य गुरमेल सिंह को सौंपा जाता है, वह तुरंत उसका परिणाम देते थे। गुरमेल सिंह ने उन्हें काफी कुछ सीखने को भी मिला।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है, खतरा बरकरार है। इसलिए लोगों को पूरी तरह से सावधानी लगातार बनाए रखनी होगी। यदि लोग लगातार सावधानी रखेंगे तो निश्चित ही हम कोरोना महामारी को हरा सकते हैं।
-डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।