{"_id":"65a426b6a88305516305eb2d","slug":"cooperative-societies-should-stop-collecting-interest-from-farmers-tekram-jind-news-c-199-1-jnd1001-11666-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान से ब्याज वसूली बंद करें सहकारी समितियां : टेकराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान से ब्याज वसूली बंद करें सहकारी समितियां : टेकराम
Sun, 14 Jan 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
14जेएनडी06: बैठक करते हुए टेकराम कंडेला। स्वयं
जींद। सर्वजातीय कंडेला खाप और भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि तीन फरवरी का दिन ऐतिहासिक है। दिल्ली में चले किसान आंदोलन में सरकार ने जब आंदोलन को तोड़ने की कोशिश की थी, तब तीन फरवरी 2021 को सर्वजातीय पंचायत व किसान संगठनों की सबसे पहले और बड़ी महापंचायत बुलाई गई थी। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। अब इस दिन को किसान-मजदूर जागृति दिवस के रूप में हर साल मनाया जा रहा है। इस बार बैठक कर निर्णय लिया गया है कि यह दिवस राष्ट्रीय मुख्यालय कंडेला में ही मनाया जाएगा।
कंडेला ने कहा कि वह लंबे समय से किसानों की मांगों और सामाजिक कार्यों पर कार्य करते रहे हैं। उन्होंने सहकारी समितियों से कहा कि किसानों से जो ब्याज वसूल रही हैं उसको तुरंत बंद कर दें। घरों व खेतों में लगे मीटरों का बिजली बिल अब अनाप-शनाप थमाए जा रहे हैं, जिनको भरने में लोग असमर्थ हैं। उन्होंने मनरेगा स्कीम को खेती से जोड़ने की बात कही, ताकि किसानों व मजदूरों को इसका लाभ मिल सके।
कंडेला ने कहा कि सर्वखाप संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमें सुरेंद्र खूंगा को किसान यूनियन का जिला जींद का संगठन सचिव, वजीर दालमवाला को प्रधान, भाना राम, किताब सिंह, जितेंद्र कंडेला, रामधारी यादव, राजेंद्र गोयत, ईश्वर उर्फ काला, राजकुमार को किसान संगठन की जिला कार्यकारी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर बग्गा सिंह, भीरा, अजमेर, अभेराम, रामकिशन, भेदू मौजूद थे।