फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Cooperation of administration in district level Geeta Mahotsav: ADC

जिला स्तरीय गीता महोत्सव में प्रशासन का करें सहयोग : एडीसी

Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cooperation of administration in district level Geeta Mahotsav: ADC
गीता जयंती महोत्सव को लेकर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं संग बैठक करते एडीसी साहिल गुप्त - फोटो : Jind
जींद। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव दिवान बाल कृष्ण रंगशाला में दो से चार दिसंबर तक मनाया जाएगा। इसमें सामाजिक, धार्मिक संस्थाएं एवं शहर के प्रबुद्ध व्यक्ति गीता जयंती महोत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करेंगे। ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों को इस महोत्सव में शामिल करें, ताकि श्रीमद्भागवत गीता का ज्ञान घर-घर तक पहुंचाया जा सके। शहर के मुख्य चौहारों पर गीता जयंती महोत्सव के मुख्य द्वारा भी लगाए जाएंगें। यह बात एडीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय के कांफ्रेंस हॉल में शहर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की एक बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह सभी स्कूलों के बच्चों को गीता जयंती महोत्सव में लाएं, ताकि बच्चों को भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए गीता के उपदेश से प्रेरणा मिले। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को कहा कि अगर बच्चों को लाने व ले जाने में कोई परेशानी है तो जीएम रोडवेज से बसें उपलब्ध करवा दी जाएगी। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं को कहा कि चार दिसंबर को गीता जयंती देवी मंदिर से दीवान बाल कृष्ण रंगशाला तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा के लिए संस्थाएं भगवान श्री कृष्ण से जुड़ी विभिन्न प्रकार की झांकियां तैयार करें, जिसे शहर से जब शोभा यात्रा निकले तब प्रत्येक शहरवासी झांकियों को देखकर आकर्षित हो। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि नगरशोभा यात्रा में ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह शहर के मुख्य चौहारों पर गीता जयंती महोत्सव के मुख्य द्वार भी लगाए, ताकि गीता जयंती समारोह को भव्य मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed