फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Controversy over stopping the song playing on DJ in Bhambhewa

Jind News: भंभेवा में डीजे पर चल रहे गाने को बंद करवाने पर विवाद

Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Controversy over stopping the song playing on DJ in Bhambhewa
जींद। भंभेवा गांव में डीजे पर चल रहे गाने को बंद करवाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें चार लोगों ने घर में घुसकर लाठी व गंडासी से हमला करने के आरोप लगाते हुए पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में भंभेवा निवासी जयप्रकाश ने बताया कि 13 जनवरी देर रात को लगभग एक बजे गांव में पड़ोस के ही पुनीत के घर पर डीजे बजाया जा रहा था। लोगों ने जाति विशेष का गाना चलाया हुआ था। उसे बंद करने के लिए भतीजे आशीष के कहने पर भी उन्होंने बंद नहीं किया और हाथापाई पर उतर आए। इसके बाद उनका भतीजा वहां से घर आने लगा तो गांव के ही पुनीत, संजय, रविंद्र व पुनीत की बुआ के बेटे ने लाठी व गंडासी से हमला कर दिया। शोर सुनकर चारपाई से उठकर भाई रणबीर ने आकर देखा कि चारों व्यक्ति बेटे के साथ मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भाई के समझाने के बाद भी उक्त लोग अपनी हरकत से बाज नहीं आए। इस दौरान विवाद बढ़ता देख पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर
विज्ञापन

कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने की भनक लगते ही उक्त सभी व्यक्ति मामले की किसी को जानकारी देने का अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके पर से फरार हो गए। परिवार के सदस्योंं ने घायल भतीजे को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भंभेवा निवासी तीन व एक अन्य के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed