{"_id":"66563c3e0032425f2c0b5a94","slug":"contaminated-drinking-water-is-being-supplied-in-ward-11-since-last-one-month-jind-news-c-199-1-jnd1001-117662-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वार्ड 11 में एक माह से सप्लाई हो रहा दूषित पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वार्ड 11 में एक माह से सप्लाई हो रहा दूषित पेयजल
Wed, 29 May 2024 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 29 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
28जेएनडी08: पेयजल किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग पहुंची महिलाएं। संवाद
जुलाना। वार्ड 11 के घरों में दूषित पानी सप्लाई होने से लोग परेशान हैं। काफी दिन से लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। प्रशासन के रवैये को लेकर वार्ड के लोगों में रोष व्याप्त है।
वार्ड 11 निवासी ईश्वर, आशा, रजनी, सुशीला, नीलम, बिमला, कांता, उषा, राधा ने बताया कि एक माह से जो पानी सप्लाई किया जा रहा है वह किसी भी काम का नहीं है। दूषित पानी की वजह से वार्ड के लोगों में बीमारियां फैल रही हैं। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से की, लेकिन कोरा आश्वासन ही मिला। वार्ड के लोगों की मांग है कि वार्ड में पेयजल की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
वार्ड 11 में लाइन में समस्या है। उसे लेकर वार्ड के लोग मिले थे। लीकेज होने के कारण दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। जल्द ही लाइन को बदल दिया जाएगा। लोगों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। -नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, जुलाना।