फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Consumers did not get mustard oil for the month of July

Jind News: उपभोक्ताओं को नहीं मिला जुलाई माह का सरसों का तेल

Wed, 30 Aug 2023 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Consumers did not get mustard oil for the month of July
जींद। प्रदेश सरकार के ढीले रवैये के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते जिले के लगभग 1.10 लाख बीपीएल परिवारों को पिछले दो माह से राशन में सरसों के तेल से वंचित रहना पड़ रहा है। जिले में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के रिकार्ड में 1.10 लाख के लगभग बीपीएल परिवार हैं। जिनको हर माह विभाग की तरफ से दो लीटर सरसों का तेल मिलता है, लेकिन जुलाई व अगस्त माह में इन उपभोक्ताओं को अब तक सरसों का तेल प्राप्त नहीं हुआ। हालांकि जिले में प्रतिमाह 2.10 लाख लीटर सरसों का तेल आवंटित करना होता है। अभी विभाग ने दोनों माह के लिए 4.40 लाख लीटर की मांग की थी। इसमें से केवल 27 हजार लीटर तेल ही जिला में पहुंचा है।
विज्ञापन


जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को अब तक जुलाई माह के लिए ही लगभग साढ़े 27 हजार लीटर सरसों का तेल मिला है। इस तेल का आवंटन केवल जींद खंड के राशन डिपो पर ही किया गया। इसके अलावा जिले के बाकी सात खंडों में पिछले दो माह से किसी भी उपभोक्ताओं को सरसों का तेल नहीं मिला। हालांकि जरूरतमंद परिवार विभाग की तरफ से मिलने वाले सरसों के तेल से सब्जी में तड़के समेत अपनी अन्य जरूरतों को पूरा करते हैं। जिसकी मांग को लेकर आए दिन उपभोक्ता राशन डिपो के चक्कर लगाते हैं। जितना तेल विभाग के पास पहुंचा है। इसको केवल 13 हजार उपभोक्ताओं के मध्य ही आवंटित किया जा सकता है। अकेले जुलाई माह के 97 हजार उपभोक्ताओं को सरसों के तेल से वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा अगस्त माह में आवंटन के लिए एक भी लीटर सरसों का तेल किसी उपभोक्ता के लिए नहीं पहुंचा है। इसकी मांग को लेकर आए दिन उपभोक्ता राशन डिपो के चक्कर काटते रहते हैं, जबकि राशन डिपो धारकों के पास भी सरसों का तेल कब आएगा। इसका कोई जवाब नहीं होता। जिले में जुलाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, सफीदों, अलेवा, उझाना, उचाना खंड में सरसों का तेल कब जाएगा। इसके लिए आए दिन डिपो धारक भी विभाग के अधिकारियों से बातचीत करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स

मुख्यालय को भेजी जा चुकी है डिमांड

मुख्यालय को दोनों महीनों के लिए सरसों के तेल की मांग समय से भेजी गई थी, लेकिन अभी तक जिले में सभी उपभोक्ताओं के लिए तेल नहीं पहुंचा है। जिले में प्रतिमाह 2.20 लाख लीटर सरसों के तेल की मांग होती है। अभी तक जुलाई माह का ही तेल पहुंचा है। जल्द ही बाकि सरसों के तेल को भी मंगवाया जाएगा, ताकि सभी उपभोक्ताओं को तेल का वितरण करवाया जा सके ।

--निशांत राठी जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed