{"_id":"6a40002c00813a361d02ff66","slug":"construction-workers-problems-persist-even-after-the-portal-opens-jind-news-c-199-1-jnd1005-155781-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पोर्टल खुलने के बाद भी निर्माण मजदूरों की समस्याएं बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पोर्टल खुलने के बाद भी निर्माण मजदूरों की समस्याएं बरकरार
Sat, 27 Jun 2026 10:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। नेहरू पार्क से विश्वकर्मा चौक तक मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री की प्रतिमात्मक शव या
नरवाना। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को नेहरू पार्क में निर्माण मजदूरों की पंचायत हुई। इसमें पंजीकरण, नवीनीकरण, सत्यापन का लाभ लेने में आ रही परेशानियों को लेकर सरकार और श्रम विभाग के खिलाफ नाराजगी जताकर 21 जुलाई को डिप्टी स्पीकर आवास घेराव की चेतावनी दी।
पंचायत की अध्यक्षता सीटू के सुभाष धीमान और इंटक के सतीश सुंदरपुर ने की जबकि संचालन भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान ने किया। संयुक्त मोर्चा के नेता धर्मबीर लोहान, सीटू के जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह और इंटक के जिला प्रधान सतीश बड़ौदा ने कहा कि निर्माण मजदूरों के लगातार संघर्ष, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के दबाव में सरकार को बंद पड़ा पोर्टल दोबारा खोलना पड़ा।
उन्होंने आरोप लगाया कि पोर्टल खुलने के बावजूद पंजीकरण, नवीनीकरण, सत्यापन और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में तकनीकी और प्रशासनिक बाधाएं अब भी बनी हुई हैं। मजदूरों को काम छोड़कर बार-बार श्रम विभाग के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने आंदोलन को समर्थन दिया। पंचायत के बाद मजदूरों ने नेहरू पार्क से विश्वकर्मा चौक तक मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री के पुतले की शवयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।