फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress workers should raise their voices against government policies in every village and street: Rishipal Haibatpur.

गांव-गली में सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : ऋषिपाल हैबतपुर

Sat, 03 Oct 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Congress workers should raise their voices against government policies in every village and street: Rishipal Haibatpur.
फोटो 02जेएनडी08-निजी होटल में हुई बैठक में मौजूद बजरंग दास गर्ग और व्यापारी। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने की। इस दौरान महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए उन्हें लगातार जनता के बीच सक्रिय रहना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और गली-गली जाकर जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए। उन्होंने एसआईआर और कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों से जुड़े मुद्दों पर भी जनता को जागरूक करने की बात कही। कांग्रेस ने हाल में एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया को लेकर देशभर में विरोध कार्यक्रम घोषित किए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित न रहें, बल्कि आमजन के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनें और उनके समाधान के लिए आवाज उठाएं। बैठक में महावीर गुप्ता, जगबीर ढिगाना, वजीर गंगोली, राजू लखिना, महिपाल कौशिक, लाजवंती ढिल्लों, श्रीचंद जैन, तेजवीर सरपंच, राजेंद्र श्योकंद, धर्मपाल प्रधान, सुभाष लाठर, ईशाक खान भट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो 02जेएनडी08-निजी होटल में हुई बैठक में मौजूद बजरंग दास गर्ग और व्यापारी। स्रोत कार्यकर्ता

फोटो 02जेएनडी08-निजी होटल में हुई बैठक में मौजूद बजरंग दास गर्ग और व्यापारी। स्रोत कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed