{"_id":"68ebfd16352c791c150918c5","slug":"congress-workers-protested-under-the-campaign-vote-chor-gaddi-chhod-jind-news-c-199-1-sroh1009-142403-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत किया विरोध प्रदर्शन
Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
12जेएनडी33: वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता। स्रोत :
जुलाना । जुलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत रविवार को जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। कांग्रेस जिला प्रधान ने कहा कि यह अभियान केवल एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि जनता की आवाज है जो सरकार की असफलताओं और लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ उठ रही है।
हरियाणा के वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की आत्महत्या की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि एक उच्च अधिकारी इस प्रकार आत्महत्या के लिए मजबूर होता है तो यह दर्शाता है कि प्रशासनिक तंत्र में गहरे स्तर पर समस्याएं हैं। उन्होंने इस प्रकरण में राजनीतिक हस्तक्षेप और प्रशासनिक दबाव की भी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेशभर में चलाया जाएगा और जनता को जागरूक कर लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार की असलियत समझ चुकी है और 2029 के चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर राजपाल करसोला, सुरजीत करसोला, कुलबीर बीबीपुर, जयदीप लाठर मौजूद रहे।