फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Congress and bjp worker fight

नरवाना में सुरजेवाला का पुतला फूंकने पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

Tue, 16 Feb 2016 11:55 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Congress and bjp worker fight
विज्ञापन

 कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता मंगलवार को उस समय आमने सामने हो गए जब भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सुरजेवाला भवन के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला का पुतला फूंकने का प्रयास किया। दोनों दलों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर पुलिस को कार्रवाई करने के लिए शिकायत दी है। इस दौरान वहां काफी देर तक जाम लगा रहा।
मंगलवार सुबह भाजपा और युवा मोर्चा के कई सदस्य अपोलो चौक पर एकत्रित हुए और अफजल गुरु को जी लगाकर पुकारने पर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरजेवाला भवन के सामने रणदीप सिंह सुरजेवाला का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के हाथ से पुतला छीन लिया।
विज्ञापन

उधर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रणदीप सिंह सुरजेवाला के पक्ष में नारेबाजी की। झगड़े की सूचना पर शहर पुलिस थाना प्रभारी राविश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों दलों के लोगों को समझाकर मामला शांत किया। प्रदर्शन में भाजपा के शहरी मंडल प्रधान ईश्वर गोयल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमनदीप गुप्ता, अचल मित्तल, धर्मबीर बात्ता, दलबीर चोपड़ा, सुभाष, सुशील व कमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिप्रिय कर रहे थे प्रदर्शन-ईश्वर गोयल
नरवाना मंडल के प्रधान ईश्वर गोयल ने कहा कि वह कांग्रेस के खिलाफ शांतिप्रिय ढंग से प्रदर्शन करते हुए जब सुरजेवाला भवन के सामने से जा रहे थे तो दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके हाथ से पुतला छीन लिया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की परमिशन नहीं ली गई थी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मारपीट-अमनदीप गुप्ता
युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमनदीप गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करने की मांग की।  


सुरजेवाला भवन में घुसने का किया प्रयास-रामपाल उझाना
पूर्व पार्षद रामपाल उझाना ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुरजेवाला का पुतला लेकर सुरजेवाला भवन में घुसने का प्रयास किया तो दो कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को राह चलते कई लोगों ने भी समझाया कि वह आगे जाकर प्रदर्शन करें लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतले को वहीं आग लगाने का प्रयास किया विरोध किया तो भाजपा कार्यकर्ता मारपीट पर उतर आए।

जांच के बाद होगी कार्रवाई-एसएचओ
शहर थाना प्रभारी राविश कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की शिकायतें आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed