फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Condition of a scooter rider injured in a collision with a car is critical.

Jind News: कार की टक्कर से घायल स्कूटी सवार की हालत गंभीर

Sun, 18 Oct 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Condition of a scooter rider injured in a collision with a car is critical.
जींद। उचाना क्षेत्र में लोधर से काब्रच्छा रोड पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार लोधर निवासी रोहताश घायल हो गया। हादसे के 13 दिन बाद भी उसकी हालत ऐसी नहीं है कि वह पुलिस को बयान दे सके। पुलिस ने घायल के भाई राजेश की शिकायत पर कार चालक सेवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

लोधर निवासी राजेश ने एफआईआर में बताया कि तीन अक्तूबर सुबह उसका भाई रोहताश खेत में काम करके इलेक्ट्रिक स्कूटी से गांव लौट रहा था। जब वह बीच रास्ते पहुंचा तो सामने से तेज रफ्तार में आ रही सफेद रंग की वैगनआर कार ने टक्कर मार दी। कार को गांव का ही सेवा चला रहा था। हादसे में रोहताश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उसके सामने हुआ था। वह भी खेतों से घूमकर घर की तरफ लौट रहा था। इसके बाद वह निजी वाहन की व्यवस्था कर घायल भाई को नरवाना के निजी अस्पताल ले गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी। बाद में परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी मोनिका ने बताया कि इस मामले में कार चालक के खिलाफ एपुआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed