{"_id":"6a3d7670012a67c9f40807c4","slug":"complaints-regarding-videography-payment-sewer-and-electricity-poles-were-received-in-the-camp-jind-news-c-199-1-sroh1009-155688-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में वीडियोग्राफी भुगतान, सीवर और बिजली पोल की शिकायतें आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में वीडियोग्राफी भुगतान, सीवर और बिजली पोल की शिकायतें आईं
विज्ञापन
25जेएनडी09: समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए डीसी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। समाधान शिविर में वीरवार को चुनावी वीडियोग्राफी के बकाया भुगतान, गली निर्माण के दौरान सीवर व्यवस्था की अनदेखी और बिजली पोल शिफ्ट करने की समस्याएं आई। डीसी ने शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान गीता कॉलोनी निवासी हीरा नंद ने सफीदों में चुनाव के दौरान की गई वीडियोग्राफी का बकाया भुगतान नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं स्कूल बस्ती के निवासियों ने गली निर्माण कार्य में बिना निशानदेही काम किए जाने और सीवर व्यवस्था के अभाव से भविष्य में जलभराव की आशंका जताई।
सुंदर कॉलोनी निवासी कंवर सिंह ने अपने प्लॉट के सामने लगे पुराने एलटी बिजली पोल को शिफ्ट कराने की मांग रखी। डीसी ने प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान मौके पर संभव है, उन्हें तत्काल निपटाया जाए, जबकि जटिल मामलों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम सत्यवान सिंह मान, सीटीएम मोनिका रानी मौजूद रही।