फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Complaints regarding loan and drinking water supply were received in the Samadhan camp.

Jind News: समाधान शिविर में लोन, पेयजल आपूर्ति की आईं शिकायतें

Mon, 13 Apr 2026 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Complaints regarding loan and drinking water supply were received in the Samadhan camp.
13जेएनडी19: समाधान ​​शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा में निपटाया जाए।
लघु सचिवालय में सोमवार को समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। गांव गतोली की कमला ने लोन से संबंधित समस्या रखी, वहीं गांव खरड़वाल के दलीप ने पेयजल आपूर्ति के लिए बूस्टर चालू करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

टिंकू ने परिवार पहचान पत्र में आय संशोधन की मांग रखी। इसके अलावा कृष्णा कॉलोनी में नई बनी गलियों को पाइपलाइन कार्य के दौरान हुए नुकसान का मामला भी सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने आमजन की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर शिकायत पर कार्यवाही कर उसकी एटीआर समय पर अपलोड की जाए जिससे पारदर्शिता बनी रहे। समाधान शिविर केवल औपचारिकता नहीं बल्कि सरकार के सुशासन के संकल्प को धरातल पर साकार करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित एवं पुरानी शिकायतों पर विशेष फोकस करते हुए उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला एवं उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जहां बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित विभिन्न जनसमस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
मौके पर एडीसी प्रदीप कुमार, सीटीएम मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed