{"_id":"671bf1fad32f440035044ea4","slug":"complaint-about-negligence-of-doctors-to-cmo-jind-news-c-199-1-sroh1007-124872-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएमओ से की चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएमओ से की चिकित्सकों की लापरवाही की शिकायत
Sat, 26 Oct 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी26: सीएमओ को दी शिकायत दिखाते हुए वार्ड 9 निवासी राजबाला।
जुलाना। जुलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती की डिलिवरी के मामले में महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत जींद के सीएमओ डॉ. गोपाल गोयल से की गई है। सीएमओ ने इसकी जांच के लिए तीन चिकित्सकों की कमेटी बनाई है। टीम जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर जांच करेगी।
मंगलवार को जुलाना के वार्ड 9 निवासी गर्भवती रिंकू को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां पर मौजूद नर्स ने नॉर्मल डिलिवरी होने का हवाला देकर प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल आने के लिए कहा। बुधवार को दोपहर बाद जब गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, पर परिजनों ने मना कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही महिला की नॉर्मल डिलिवरी हो गई। नर्स कई घंटे तक महिला को संभालने तक नहीं आई थी।
वार्ड 9 निवासी महिला की सास राजबाला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी लापरवाही की है। मौके पर दो नर्स थीं, लेकिन उन्होंने उनकी बहू की देखभाल करने के बजाय वहां से चली गईं। राजबाला ने आरोप लगाया कि मौके पर कोई भी महिला चिकित्सक मौजूद नहीं थी। जब चिकित्सक ने बहू को पीजीआई रेफर किया तो उन्होंने ले जाने से मना कर दिया। अस्पताल में ही उनकी बहू को नॉर्मल डिलिवरी हुई। जोकि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
जुलाना से एक शिकायत आई है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। टीम अस्पताल में जाकर जांच करेगी। जल्द ही टीम जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा करेगी। -डॉ. गोपाल गोयल, सिविल सर्जन, जींद।