{"_id":"66a957e09c6fcaae430a0ca7","slug":"competitions-will-be-held-to-promote-beti-bachao-beti-padhao-campaign-jind-news-c-199-1-jnd1001-120743-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
Wed, 31 Jul 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं की घोषणा की गई है। इसके लिए प्रथम विजेता को 5100, द्वितीय विजेता को 3100, तृतीय विजेता को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रस्तुति जमा करने की अंतिम तिथि 1 अगस्त निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं को विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इनमें गायन, रेडियो जिंगल, गीत, रैप, वीडियो आदि शामिल किया गया है। गायन प्रतियोगिता में संबंधित प्रतिभागी अपनी आवाज में जादू भरें और एक ऐसा गीत रिकॉर्ड करें जो बालिकाओं को बचाने व शिक्षित करने के महत्व पर जोर देता हो। रेडियो जिंगल में एक आकर्षक और प्रभावी रेडियो जिंगल बनाएं, जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश को घर-घर तक पहुंचाए। गीत में अपनी मौलिकता को निखारें और एक ऐसा गीत बनाएं जो बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का उत्सव मनाता हो।