फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Compensate for the losses caused by floods and rein in criminals: Gulshan

बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा और अपराधियों पर लगाम लगाएं : गुलशन

Fri, 12 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Compensate for the losses caused by floods and rein in criminals: Gulshan
12जेएनडी30-राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेते हुए व्यापारी। स्रो
जींद। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर प्रदेश में बाढ़ से पीड़ित किसानों व आम जनता के नुकसान पर चिंता जताई। संगठन ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और व्यापारी वर्ग के साथ आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों के विरोध में रोष व चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गुलशन डंग ने कहा कि यह स्थिति अब न केवल डर और असुरक्षा का विषय बन गई है बल्कि प्रदेश की आर्थिक प्रगति और शांति के लिए एक गंभीर खतरा बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज देश की रीढ़ की हड्डी है। वे रोजगार सृजन करते हैं और अर्थव्यवस्था को गति देते हैं।
विज्ञापन

आज यही व्यापारी समाज अपनी जान और माल की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा असहाय है। दिन दिहाड़े लूट, अपहरण, जबरन वसूली, और हत्या जैसे जघन्य अपराधों का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। व्यापारी नेता ने कहा कि प्रदेश में एक के बाद एक लगातार व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है। जगह-जगह हो रही आपराधिक घटनाओं के बावजूद प्रदेश सरकार कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सरकार से मांग करता है कि व्यापारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। अपराधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और व्यापारियों को विश्वास दिलाया जाए कि वे सुरक्षित हैं। इस अवसर पर ऋषभ जैन, अनिल अग्रवाल, राज कुमार लखीना, सुनील वशिष्ठ, मनोज, ओम प्रकाश भारद्वाज, अशोक गुलाटी, राजकुमार गर्ग, महेंद्र मंगला, सुरेश सैनी व संजय वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed