{"_id":"626d824ffe21ff5e614d2c11","slug":"company-to-fix-broken-streets-in-15-days-jind-news-rtk645356147","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘टूटी गलियों को 15 दिन में ठीक कराए कंपनी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘टूटी गलियों को 15 दिन में ठीक कराए कंपनी’
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते टेकराम कंडेला। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। सर्वजातीय खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक व जन कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि पिंडारा गांव में आरओबी और सड़क का निर्माण करने वाली कंपनी के कारण गलियां टूटी हुई हैं। इसके बाद इन गलियों को ठीक नहीं करवाया जा रहा है। यदि 15 दिन में गलियों को ठीक नहीं कराया गया तो इसकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को की जाएगी।
अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कंडेला ने कहा कि जींद-गोहाना रोड और पिंडारा आरओबी बनाने वाली कंपनी ने निर्माण के दौरान वाहनों के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं बनाया। जबकि यह रास्ता देना कंपनी का दायित्व था। ऐसे में भारी वाहन भी सही रास्ता नहीं होने के कारण पिंडारा गांव से ही निकले हैं। इससे पिंडारा गांव की गलियां टूट गई हैं। दो साल तक गांव के लोग इससे परेशान रहे। लोगों ने अच्छा व्यवहार दिखाते हुए वाहनों को रास्ता दिया और कंपनी ने निर्माण कार्य होने पर गलियां बनवाने का आश्वासन भी दिया था। इसके बाद भी आज तक टूटी हुई गलियों को ठीक नहीं करवाया गया। कंडेला ने कहा कि इस 15 दिन में यदि इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के सामने रखा जाएगा।
इस मौके पर हरियाणा किसान यूनियन के प्रधान हजूरा सिंह कंडेला, जन कल्याण मंच के उपप्रधान अभय राम, जन कल्याण मंच जींद ब्लॉक के प्रधान सुरेंद्र पिंडारा, कंडेला खाप के युवा अध्यक्ष दरवेश शाहपुर, विनोद शर्मा, राठी खाप के प्रधान डॉ. रणबीर राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अश्लीलता, खाप चलाएगी अभियान
कंडेला ने कहा कि सोशल मीडिया पर काफी अश्लीलता फैलाई जा रही है। कुछ लोग अभद्र बातचीत की रिकार्डिंग या चैटिंग को सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं। इनके खिलाफ खाप अभियान चलाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अपने बच्चों को इसके प्रति जागरूक करें। साथ ही सरकार को भी इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।