फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Commonwealth silver medallist Nirmala Boora barred from playing

Jind News: कॉमनवेल्थ रजत पदक विजेता निर्मला बूरा को खेलने से रोका

Sun, 07 Dec 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Commonwealth silver medallist Nirmala Boora barred from playing
खिलाड़ी रो कर मामले की जानकारी देते हुए। सोशल मीडिया
जींद। हरियाणा स्टेट सीनियर फ्री स्टाइल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन ही विवाद सामने आया। महिला पहलवान और 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता हिसार जिले की खिलाड़ी और हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर निर्मला बूरा को मुकाबले में हिस्सा लेने से रोक दिया गया। अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है।
विज्ञापन

जुलाना से विधायक विनेश फोगाट ने खिलाड़ी के दर्द को समझते हुए निर्मला बूरा के समर्थन में एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की है और पूरे प्रकरण की निंदा की है। उनके समर्थन के बाद मुद्दा अब और गरम हो गया है ।
विज्ञापन

हिसार के गांव उमरा में 4-5 दिसंबर को आयोजित चैंपियनशिप का है जहां निर्मला बूरा वेट-इन और मुकाबले के लिए पहुंचीं लेकिन आयोजकों ने उन्हें एंट्री कार्ड देने से मना कर दिया। हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत निर्मला ने बताया कि वह 2003 से लगातार हरियाणा पुलिस टीम से स्टेट चैंपियनशिप में खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने इस बार भी समय पर उनके सभी कागज भेज दिए थे और ई-मेल से एंट्री की पुष्टि भी कर दी गई थी लेकिन बिना किसी कारण बताए उन्हें रोक दिया गया।
बॉक्स
निर्मला बूरा ने वीडियो में कहा कि
यह उनके साथ अन्याय है। 20 साल से ज्यादा समय से वह राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर खेल रही हैं। कॉमनवेल्थ में देश का नाम रोशन किया फिर भी ऐसा व्यवहार बेहद दुखद है। उन्होंने हरियाणा रेसलिंग एसोसिएशन से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। बता दें कि इन्होंने कई पदक जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed