Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Common mistakes of students will be reviewed

Jind News: विद्यार्थियों की सामान्य गलतियों की होगी समीक्षा

Fri, 04 Apr 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 04 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Common mistakes of students will be reviewed
03जेएनडी17-रेडीनेस कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी और स्टाफ सदस्य। स्रोत शिक्षा विभाग
जीद। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दो सप्ताह में पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए रेडीनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके जरिए शिक्षक वार्षिक परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की ओर से की गई सामान्य गलतियों की समीक्षा करेंगे। इसे शिक्षक विद्यार्थियों के साथ सांझा करेंगे और विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार आएगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए पत्र के अनुसार कक्षा पहली से आठवीं में रेडीनेस कार्यक्रम और प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शुरुआती दो सप्ताह चलाया जाना है। इसमें क्लस्टर अनुसार सभी विद्यालयों मे संबंधित सीआरसी, एबीआरसी, डाइट फैकल्टी निर्धारित समय अनुसार विद्यालयों का अवलोकन करते हुए स्टाफ सदस्यों और अभिभावकों को प्रेरित करेंगे। अध्यापक वार्षिक परीक्षा में की गई सामान्य गलतियों की समीक्षा करेंगे और नई कक्षा के विद्यार्थियों के साथ साझा करेंगे ताकि क्लास रेडीनेस कार्यक्रम के दौरान उनमें सुधार किया जा सके। कक्षा एक से आठ तक पढ़ाने वाले सभी अध्यापक सत्र के दो सप्ताह तक पिछली ऑब्जरवेशन के आधार पर दोहराई प्लान करेंगे। इस दोहराई की अवधि के दौरान विद्यार्थियों को पुरानी किताबें कक्षा कक्ष में लाने के लिए निर्देशित करें। वहीं खेल गतिविधियां करवाई जाए, जिसमें विद्यार्थियों के लिए इंडोर और आउटडोर खेल करवाए जा सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों से उनके प्रिय विषय या विषय के अंदर प्रिंट टॉपिक के बारे में पूछा जा सकता है, जिससे विद्यार्थियों को बोलने के भरपूर मौके दिए जाएं। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी और पहेलियां जैसी गतिविधियां करवाई जा सकती हैं, जिसमें अध्यापक विभिन्न प्रकार की पहेलियां पूछ सकते हैं या बच्चे अपनी पहेलियां बनाकर या याद करके कक्षा में पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed