{"_id":"6557b45b5fbc92d95006e4c4","slug":"committee-submitted-report-to-dc-allegations-of-girl-students-found-true-jind-news-c-199-1-sroh1007-8873-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कमेटी ने डीसी को सौंपी रिपोर्ट, सही मिले छात्राओं के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कमेटी ने डीसी को सौंपी रिपोर्ट, सही मिले छात्राओं के आरोप
Sat, 18 Nov 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
जींद। उचाना के सरकारी स्कूल में प्राचार्य पर छात्राओं द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की जांच जिला यौन उत्पीड़न कमेटी ने पूरी करके शुक्रवार को डीसी मोहम्मद इमरान रजा को सौंप दी। रिपोर्ट में काफी हद तक जो आरोप छात्राओं ने लगाए हैं, वह सही पाए गए हैं। अब प्राचार्य को रूल सात के तहत चार्जशीट किया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय का पत्र डीसी को मिल गया है, लेकिन अभी इसमें और कार्रवाई के लिए निदेशालय से मार्गदर्शन मांगा गया है।
31 अगस्त को उचाना के एक राजकीय स्कूल की छात्राओं ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पांच पेज का शिकायत पत्र राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महिला आयोग समेत अनेक अधिकारियों को भेजा था। इसकी जांच जिला शिक्षा अधिकारी ने की। प्राचार्य के खिलाफ उचाना थाना पुलिस ने 30 अक्तूबर को मामला दर्ज किया था। इसके बाद हरियाणा महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लिया। 4 नवंबर को प्राचार्य को गिरफ्तार किया गया। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने इस मामले में यौन उत्पीड़न कमेटी को जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को कमेटी ने अपनी रिपोर्ट डीसी को सौंप दी। डीसी ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय को जांच रिपोर्ट भेजकर चार्जशीट के अलावा अन्य कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन मांगा है।
वर्जन
यौन उत्पीड़न कमेटी की रिपोर्ट मिल गई है। इसमें काफी हद तक छात्राओं ने जो आरोप लगाए थे, सही पाए गए हैं। प्राचार्य को चार्जशीट करने के निर्देश मिले हैं। कुछ अन्य बिंदुओं पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। प्राचार्य को चार्जशीट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी।