फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Committee formed to investigate the parking of Civil Hospital

Jind News: नागरिक अस्पताल की पार्किंग की जांच के लिए बनी कमेटी

Mon, 16 Feb 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Committee formed to investigate the parking of Civil Hospital
15जेएनडी17: नागरिक अस्पताल में बनाई गई असमतल पार्किंग। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल की पार्किंग निर्माण में सामने आई तकनीकी खामियों को लेकर अमर उजाला के 11 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है जो निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कर रिपोर्ट देगी और आवश्यक बदलाव सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार व सुधार कार्य चल रहा है। इसी के तहत नई पार्किंग बनाई जा रही है लेकिन ठेकेदार द्वारा पार्किंग का स्तर मुख्य सड़क से लगभग डेढ़ फीट नीचा बना दिया गया। यह भी समतल नहीं है। इसकी सतह ऊंची-नीची होने से बरसात के मौसम में जलभराव की आशंका बढ़ गई है। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों को खड़ा करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं जबकि परिसर में हर समय 500 से ज्यादा वाहन अव्यवस्थित रूप से खड़े रहते हैं। नई पार्किंग से राहत मिलने की उम्मीद थी लेकिन निर्माण में कमी सामने आने से पूरे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के इमरजेंसी गेट और नए भवन के सामने अक्सर वाहनों की कतार लग जाती है। पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से एंबुलेंस और गंभीर मरीजों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। सुबह से दोपहर तक दोनों भवनों के सामने जाम जैसी स्थिति बनी रहती है जिससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है।

मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है। इसको देखते हुए पार्किंग को समतल करवाने और सड़क के बराबर करवाने के लिए पहले पत्र लिखा था। अब इसकी जांच और काम को बेहतर बनाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।-डॉ. रघुवीर पूनिया, पीएमओ नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed