{"_id":"69cf5a90c2cddf312d0ea6eb","slug":"commission-agents-indefinite-strike-in-julana-grain-market-closed-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: जुलाना में आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अनाज मंडी बंद; सरकार के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: जुलाना में आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अनाज मंडी बंद; सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Fri, 03 Apr 2026 11:43 AM IST
Ankesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:43 AM IST
सार
पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
जुलाना में आढ़तियों की हड़ताल।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों ने सरकार द्वारा लागू किए जा रहे नए नियमों का जमकर विरोध करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। धरने की अध्यक्षता आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की।
विज्ञापन
लोगों को संबोधित करते हुए पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जो उनके लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर रोज नए-नए नियम लागू किए जा रहे हैं, जिससे मंडी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस बार सरकार द्वारा फसल बेचने आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया गया है, जिसे आढ़तियों और किसानों ने अव्यवहारिक बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंडी को सुबह 6 बजे से शाम 8 बजे तक ही खोलने के आदेश भी पूरी तरह से गलत हैं। किसान अक्सर रात के समय खेतों में कंबाइन से फसल कटाई करते हैं, ऐसे में उन्हें अपनी फसल मंडी तक लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आढ़तियों ने इन आदेशों को तुगलकी फरमान बताते हुए तुरंत वापस लेने की मांग की। सरकार के ये नियम उनके कामकाज में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन