फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Colors flew in the victory procession, even the noise of firecrackers was deafening.

Jind News: विजयी जुलूस में उड़े रंग-गुलाल, पटाखों के शोर ने भी फोड़े कान

Wed, 09 Oct 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Colors flew in the victory procession, even the noise of firecrackers was deafening.
जींद। जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती जींद में हुई थी। इसी कारण जींद से ही सभी प्रत्याशियों ने अपना विजयी जुलूस निकाला शुरू किया और अपने विधानसभा में पहुंचे। जींद, सफीदों तथा जुलाना विधानसभा के मतों की गिनती अर्जुन स्टेडियम में हो रही थी। नरवाना विधानसभा क्षेत्र की गिनती हिंदू कन्या कॉलेज में हुई जबकि उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती राजकीय महिला कॉलेज में हुई। इसलिए जीत दर्ज करने वाले सभी प्रत्याशियों का जुलूस मतगणना केंद्रों से ही शुरू हुआ।
विज्ञापन

विनेश फोगाट के समर्थकों ने पहले ही अपना रथ तैयार कर लिया था। जैसे ही विनेश फोगाट अंतिम राउंड में आगे निकली तो समर्थकों ने जय-जयकार करनी शुरू कर दी। इसके बाद विनेश फोगाट बाहर निकली और सीधे एक गाड़ी में बैठ गई। समर्थकों ने डीजे के साथ नाचना शुरू कर दिया था और जमकर गुलाल उड़ाया जा रहा था। विनेश फोगाट का विजयी जुलूस अर्जुन स्टेडियम से निकलकर बाल भवन रोड होते हुए जुलाना पहुंचा। वहीं जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्ढा का जुलूस भी अर्जुन स्टेडियम से ही निकला। समर्थकों ने पहले ही लड्डू बांटना शुरू कर दिया था और जमकर गुलाल उड़ाया। डॉ. कृष्ण मिड्ढा पहले राउंड से ही जीत दर्ज कर रहे थे। इसलिए उनके समर्थक पहले से ही उत्साहित थे। बाल भवन रोड होते हुए उनका जुलूस उनके आवास तक पहुंचा। यहां जमकर उनके समर्थकों ने नाचकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

सफीदों विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले रामकुमार गौतम ने जींद से कोई जुलूस नहीं निकाला। उनके समर्थकों ने सफीदों में ही उनका स्वागत किया। यहां काफी देर तक लड्डू बांटे गए और पटाखे भी फोड़े। उचाना कलां से देवेंद्र अत्री का विजयी जुलूस जींद से ही शुरू हो गया था। उनके समर्थक काफी उत्साहित थे। पहली बार जीत मिले के कारण युवा चेहरे जमकर नाच रहे थे। कृष्ण बेदी के समर्थकों ने भी जमकर धमाल मचाया और गुलाल उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed