{"_id":"5ec16f0c8ebc3e903a5788ed","slug":"colony-residents-beat-two-women-on-prostitution-charges-jind-news-rtk5554021191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनीवासियों ने वेश्यावृत्ति के आरोपों में दो महिलाओं को धुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनीवासियों ने वेश्यावृत्ति के आरोपों में दो महिलाओं को धुना
विज्ञापन
वेश्यावृत्ति के संदेह में दो महिलाओं के साथ मारपीट करने के दौरान डंडे लेकर बहस करतीं महिलाएं।
- फोटो : Jind
आदर्श कॉलोनी में रविवार को एक दर्जन महिलाओं ने वेश्यावृत्ति के आरोपों में दो महिलाओं को जमकर धुना। इस झगड़े में डंडे-बिंडों और ईंटों का जमकर इस्तेमाल हुआ।
आदर्श कॉलोनी में एक महिला की कपड़े की दुकान है। दुकान के ऊपर बने कमरे में एक अन्य महिला किराये पर रहती है। क ॉलोनीवासियों का आरोप है कि यह दोनों महिला मिलकर इस मकान में वेश्यावृत्ति का धंधा चला रही हैं। इस मकान में एक के बाद एक अनजान लोग आते हैं, जिससे उनका जीना दूभर हो गया है। इनके कृत्य के कारण कॉलोनी का माहौल खराब हो रहा है। उनके बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
रविवार को मामला उस वक्त गरमा गया जब दोपहर को कॉलोनी में एक गाड़ी आकर खड़ी हुई और उसमें से एक अनजान व्यक्ति निकला और सीधे दुकान के ऊपर बने कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। इसको लेकर कॉलोनी की महिलाएं आग बबूला हो गईं। एक दर्जन महिलाएं डंडे-बिंडों के साथ मौके पर पहुंच गईं। महिलाओं ने दुकान की मालकिन व मकान में रह रही महिला को जमकर पीटा। उन पर ईंट-पत्थर भी बरसाए, जिसमें दोनों महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
कॉलोनी की महिलाओं का आरोप है कि कॉलोनी में यह दोनों महिलाएं वेश्यावृत्ति का काम करती हैं। इनके पास दिन ढलते ही लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। दुकान के ऊपर बने मकान में रह रही महिला पिछले कई महीने से यह घटिया काम कर रही है। कॉलोनीवासी महिलाओं का आरोप है कि वे इस मामले की सफीदों पुलिस में कई बार शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनके सामने महिलाओं का झगड़ा जारी रहा। किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को खदेड़ा तथा घायल महिलाओं को सफीदों के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
वहीं इस मामले में सिटी थाना प्रभारी देवीलाल का कहना है कि झगड़े व मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत व मेडिकल के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।