{"_id":"666f37327131b3b229016344","slug":"cm-will-give-gifts-to-one-lakh-registered-workers-jind-news-c-199-1-jnd1001-118576-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीएम एक लाख पंजीकृत श्रमिकों को देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीएम एक लाख पंजीकृत श्रमिकों को देंगे सौगात
Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 17 Jun 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
जींद। श्रम विभाग के आयुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि सीआरएसयू स्थित डाॅ. हरिचंद मिड्ढा सभागार में 19 जून को पंजीकृत श्रमिकों के सम्मान में श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह समारोह मुख्यातिथि और श्रम मंत्री मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह में जींद के विधायक डाॅ. कृष्ण लाल मिड्ढा विशेष रूप से मौजदू रहेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री एक लाख पंजीकृत श्रमिकोंं को उनके लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उनके खाते में जारी करेंगे।
मनीराम शर्मा रविवार को सीआरएसयू परिसर के डाॅ. हरिचंद मिड्ढा सभागार में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह सम्मान समारोह श्रम विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का प्रदेश के अन्य जिलों में भी सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें श्रमिकों की बेटियों की शादी में कन्यादान राशि, छात्रवृति योजना, ई-श्रमकार योजना, साइकिल, स्कूटी व सिलाई मशीन आदि मुहैया करवाना मुख्य रूप से शामिल है। हर पात्र पंजीकृत श्रमिक को उनका हक मिले, इसके लिए सभी योजनाओं को उनके आधार कार्ड से जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह में प्रदेशभर के 200 से 250 पंजीकृत श्रमिकों को शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर एडीसी डाॅ. हरीश वशिष्ठ, श्रम विभाग के संयुक्त आयुक्त परमजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक अरविंद कुमार, उप श्रम आयुक्त भगत प्रताप, उपनिदेशक अशोक नैन, कुलदीप और डाॅ. रीगल चौधरी, डीआआईओ सुषमा देशवाल, खाद्य आपूर्ति इंचार्ज अमित सैनी मौजूद थे।